लाइव न्यूज़ :

90 लाख रुपये के सोने की लूट

By भाषा | Updated: February 6, 2021 22:53 IST

Open in App

भागलपुर, छह फरवरी बिहार के भागलपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार दिनदहाड़े एक ज्वेलर कर्मी से अपराधियों ने करीब 90 लाख रुपये मूल्य का करीब एक किलोग्राम 850 ग्राम सोना लूट लिया ।

वरीय आरक्षी अधीक्षक नताशा गुड़िया ने वारदात के बारे में बताया कि विशेष कार्यबाल (एसआईटी) का गठन किए जाने के साथ ही इस मामले में छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गिरोह का पता लगा लिया जाएगा।

इस मामले में एक आभूषण दुकान के कर्मचारी अभिषेक कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस की शिकायत के अनुसार अभिषेक कोलकाता से उक्त सोना लेकर एक ट्रेन से भागलपुर स्टेशन पर उतरे और सोने को लेकर कचहरी चौक के समीप स्थित आभूषण व्यवसायी के घर जाने लगे। इसी बीच सूजागंज बाजार के डीएन सिंह रोड पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उनकी स्कूटी रोकी तथा मिर्च का पाउडर उड़ेल दिया और सोने से भरा बैग छीनकर चंपत हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण