लाइव न्यूज़ :

करीब 65 लाख रुपये मूल्य का सोना, मुद्राएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त; तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:29 IST

Open in App

चेन्नई, चार दिसंबर यहां हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग घटनाओं में 65.13 लाख रुपये का सोना, विदेशी मुद्रा और इलेक्ट्रॉनिक सामान की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यहां एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पहली घटना में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, शुक्रवार को दुबई से पहुंचे दो पुरुष यात्रियों को रोका और उनके सामान में 24'' कांच के जार से सोने का चूरा और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए। इस संबंध में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी घटना में, राजस्व खुफिया निदेशालय, बेंगलुरु से सूचना मिलने पर, शनिवार को दुबई जाने वाले दो यात्रियों के सामान की जांच की गई।

यात्रियों में से एक के सामान में छुपाए गए 500 मूल्यवर्ग के 220 सऊदी रियाल बरामद किए। दोनों घटनाओं में, अधिकारियों ने 601 ग्राम सोना, 11,000 सऊदी रियाल और 65.13 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल