लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 1.13 करोड़ रुपये का सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:47 IST

Open in App

चेन्नई, 18 दिसंबर तमिलनाडु में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने चेन्नई हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग घटनाओं में 1.13 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के मुख्य आयुक्त की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बृहस्पतिवार को हुई पहली घटना में, विभाग के अधिकारियों ने दुबई से पहुंचे चार यात्रियों को पकड़ा और उनके सामान में छिपाकर रखा गया सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया।

उसी दिन दूसरी घटना में शारजाह से आए एक अन्य यात्री के बैग में छिपा सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया।

विज्ञप्ति के मुताबिक 61.37 लाख रुपये का कुल 1.42 किलोग्राम सोना तथा 51.84 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया और पांचों लोगों को सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव