लाइव न्यूज़ :

किसानों के प्रदर्शन स्थल पर लगा गोल गप्पा लंगर

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:26 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर हरियाणा के सिरसा के सात अग्निशमन कर्मियों ने क्रिसमस के दिन दिल्ली के सिंघू बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच मुफ्त गोल गप्पा बांटने शुरू किये और आधे घंटे के अंदर ही उनका स्टॉक समाप्त हो गया।

सुरेंद्र कंबोज और उनके मित्रों ने यह अनूठा कदम तब उठाया जब उन्होंने बिक रहे गोल गप्पों के पास एक बच्चे को घूमते हुए देखा। कंबोज ने बच्चे से पूछा कि उसे क्या चाहिए।

कंबोज (33) के अनुसार उस बच्चे ने बताया कि उसे गोल गप्पे चाहिएं लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे।

इसके बाद जो हुआ उससे वह बालक और किसान चकित रह गए।

कंबोज और रनिया अग्निशमन केंद्र में कार्यरत उनके अन्य मित्रों ने गोल गप्पे बेचने वाले से उसका पूरा स्टॉक खरीद लिया और वहीं गोल गप्पा लंगर शुरू कर दिया।

कंबोज के सहकर्मी रवींद्र कुमार ने कहा, ‘‘गोल गप्पे बेचने वाले ने कुछ भी नहीं कमाया था क्योंकि लोग लंगरों (सामुदायिक रसोई) में खाना खा रहे हैं। उसने अपना स्टॉक बेच दिया और हमें सेवा करने का मौका मिला। यह हर किसी के लिए लाभ की स्थिति थी।''

कुमार ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने के लिए कुल सात अग्निशमन कर्मी आए हैं। उन्होंने कहा, "रनिया फायर स्टेशन में 21 कर्मियों की टीम है। हमने सिंघू बॉर्डर पर तीन दलों में आने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा कि स्टेशन के प्रमुख ने उन लोगों को विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि हर तीन दिनों के बाद एक नया दल आएगा।

यह गोल गप्पा विक्रेता मोहम्मद सलीम के लिए भी क्रिसमस का चमत्कार था। सलीम ने कहा कि कंबोज ने उन्हें 1,000 रुपये दिए जो उम्मीद से अधिक थे। सलीम ने पिछले तीन दिनों में सिर्फ 500 रुपये कमाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग