लाइव न्यूज़ :

असम से मेरे प्रिय मित्रों में से एक थे गोगोई: मनमोहन

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने निधन पर दुख प्रकट करते हुए सोमवार को कहा कि गोगोई असम से उनके प्रिय मित्रों में से एक थे तथा उनके जाने से देश ने एक बेहतरीन नेता खो दिया है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी डॉली गोगोई को भेजे शोक संदेश में कहा कि वह असम के सबसे लोकप्रिय नेता थे।

सिंह ने कहा, ‘‘आपके पति श्री तरूण गोगोई के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। वह असम से मेरे प्रिय मित्रों में से एक थे।’’

पूर्व प्रधानमंत्री के मुताबिक, गोगोई ने अपनी कड़ी मेहनत, खुशमिजाज स्वभाव और लोकप्रियता की बदौलत राज्य के सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार हुए और उनके जाने से देश ने एक बेहरीन नेता खो दिया है।

गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। पिछले दिनों वह कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोगोई 84 साल के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब