गोधरा कांड का मुख्य आरोपी 19 साल बाद गुजरात में गिरफ्तार, स्टेशन पर करता था मजदूरी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 09:15 IST2021-02-15T23:34:44+5:302021-02-16T09:15:30+5:30

गोधरा स्टेशन पर ट्रेन में आग लगाए जाने के मामले में मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रफीक पिछले 19 साल से फरार था। साल 2002 में गोधरा कांड में 59 कारसेवक मारे गए थे।

Godhra carnage accused arrested in Gujarat after 19 years | गोधरा कांड का मुख्य आरोपी 19 साल बाद गुजरात में गिरफ्तार, स्टेशन पर करता था मजदूरी

गोधरा कांड का मुख्य आरोपी 19 साल बाद गिरफ्तार (फाइल फोटो)

Highlightsगोधरा कांड का मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक गोधरा शहर से गिरफ्तार51 साल का रफीक हुसैन गोधरा कांड के समय रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करता थाजांच के दौरान नाम सामने आने के तुरंत बाद भटुक दिल्ली भाग गया था

अहमदाबाद: गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में भीड़ द्वारा आग लगाए जाने के मामले के मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया है।

करीब 19 साल पहले हुई इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पंचमहल जिले की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि 51 वर्षीय भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जोकि पूरी साजिश में लिप्त था। भटुक पिछले करीब 19 साल से फरार था।

पाटिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोधरा पुलिस ने रविवार रात को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सिग्नल फलिया के एक घर में छापेमारी की और भटुक को वहां से गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, '' भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जिन्होंने पूरी साजिश रची, भीड़ को उकसाया और ट्रेन के कोच को जलाने के लिए पेट्रोल का इंतजाम किया। जांच के दौरान नाम सामने आने के तुरंत बाद वह दिल्ली भाग गया था। उसके खिलाफ हत्या एवं दंगा फैलाने समेत अन्य आरोप हैं।''

उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी 2002 को हुए गोधरा कांड में 59 कारसेवक मारे गए थे, जिसके बाद गुजरात में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भटुक गोधरा रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करता था। उन्होंने कहा, '' वह कोच पर पथराव करने और उसमें पेट्रोल डालने में लिप्त था, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने कोच में आग लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Godhra carnage accused arrested in Gujarat after 19 years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे