लाइव न्यूज़ :

‘गोधन न्याय योजना’ से किसानों-पशुपालकों को मदद मिली, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई : बघेल

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी के मुश्किल समय में राज्य सरकार की ‘गोधन न्याय योजना’ किसानों एवं पशुपालकों के लिए बहुत मददगार रही और इससे प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस योजना की शुरुआत 20 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री बघेल द्वारा की गई थी जिसके तहत किसानों और पशुपालकों से दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर की खरीद की जाती है।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘‘इस एक योजना के माध्यम से कई लक्ष्य एक साथ प्राप्त किए गए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मजबूती के साथ ही पशुपालकों की समस्याएं भी हल हुई हैं।’’

राज्य सरकार के बयान में ‘गोधन योजना’ से हुए लोगों को हुए लाभ के कुछ उदाहरण भी दिए गए गए हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘कोरोना काल में स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई में रुकावट आई तो छत्तीसगढ़ के एक किसान ने गोबर बेचकर लैपटॉप खरीदा ताकि बच्चे ऑनलाइन क्लास के जरिये अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। वहीं, किसी ने गोठान से कमाई कर नर्सिंग की फीस अदा की, तो किसी ने घर बनवाया और किसी ने गिरवी जमीन छुड़वाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा