लाइव न्यूज़ :

‘गोदावरी’ निशिकांत कामत को श्रद्धांजलि है : मराठी फिल्म निर्माता निखिल महाजन

By भाषा | Updated: November 24, 2021 13:09 IST

Open in App

पणजी, 24 नवंबर फिल्म निर्माता निखिल महाजन का कहना है कि उनकी मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ उनके करीबी दोस्त और मार्गदर्शक रहे निशिकांत कामत को श्रद्धांजलि देने का तरीका है। कामत का पिछले साल 50 साल की उम्र में निधन हो गया था।

महाजन ने कहा कि यह फिल्म 17 अगस्त, 2020 को कामत की मृत्यु के बाद शुरू हुई थी और वह फिल्म निर्माता के जीवन को याद करना चाहते थे, जिन्हें वह प्यार से निशि सर कहते थे।

महाजन ने कहा, ‘‘उस दिन हमने अपने सबसे करीबी दोस्त, सलाहकार और भारत के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक निशिकांत कामत को खो दिया। हमलोग उनके बहुत करीब थे। जब उनका निधन हुआ तो जितेंद्र जोशी जो फिल्म के मुख्य अभिनेता और सह-निर्माता हैं, ने मुझे फोन किया और कहा कि निखिल, हमें निशि सर के लिए कुछ करना होगा। मैंने कहा कि उन्हें याद करने का इससे बेहतर तरीका क्या होगा कि हम उनके लिए एक फिल्म बनाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके लिए एक श्रद्धांजलि है। हमने मुख्य किरदार का नाम निशि सर के नाम पर रखा है।’’ समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘दृश्यम’, ‘फोर्स’ और इरफान खान अभिनीत ‘मदारी’ के निर्देशन के लिए मशहूर कामत का दो साल तक लीवर सिरोसिस से जूझने के बाद निधन हो गया।

कामत को याद करते हुए महाजन ने कहा कि उनके निधन से भारतीय सिनेमा को बड़ा झटका लगा है। फिल्म निर्माता ने कहा कि जीवन और मृत्यु की दार्शनिक खोज करती इस फिल्म का नाम महाराष्ट्र के नासिक से देश के दक्षिणी राज्यों में बहने वाली ‘गोदावरी’ नदी से प्रेरित है।

फिल्म ‘सेक्रेड गेम्स’ के अभिनेता जितेंद्र जोशी ने निशिकांत देशमुख नाम के एक क्रोधी व्यक्ति का किरदार निभाया है। फिल्म में मुख्य किरदार और उसके परिवार की कहानी को दर्शाया गया है जो दो करीबी रिश्तेदारों की मौत का सामना करने की कोशिश करता है।

‘‘गोदावरी को दक्षिण की गंगा के रूप में जाना जाता है और पश्चिमी महाराष्ट्र में काफी संख्या में लोग अपने प्रियजनों की अस्थियों का विसर्जन इस नदी में करते हैं। इसलिए यह नदी भारत की इस बड़ी आबादी के लिए सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व रखती है।

फिल्म हाल में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित की गई थी। इसमें गौरी नलवाडे के साथ-साथ अनुभवी अभिनेता विक्रम गोखले और नीना कुलकर्णी भी हैं।

महाजन (37) ने कहा कि फिल्म को कोरोनोवायरस महामारी के दौरान फिल्माया गया था जिससे टीम के लिए चीजें काफी मुश्किल हो गईं। उन्होंने कहा, ‘‘नदी के चारों ओर घनी आबादी वाले शहर में शूटिंग करना बहुत ही कठिन था। हमारे पास बहुत से वरिष्ठ कलाकार थे और हम वास्तव में उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित थे। साथ ही यह संक्रमण मुक्त माहौल और प्रतिबंधों के साथ शूटिंग का एक नया तरीका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट