लाइव न्यूज़ :

भीषण गर्मी से भगवान भी हैं परेशान, गया में गणेश की प्रतिमा से निकल रहा है पसीना

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2019 04:34 IST

गया जिले के रामशिला पहाड के तलहटी में बना रामशिला ठाकुरबाडी में स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा से पसीना बह रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों गया में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां का पारा 45 डिग्री पार कर गया हैमंदिर के पुजारी का दावा है कि इस भीषण गर्मी से भगवान भी परेशान हैं. 

बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी से आम लोग तो परेशान हैं हीं, अब भगवान को भी गर्मी सताने लगी है. गया जिले के रामशिला पहाड के तलहटी में बना रामशिला ठाकुरबाडी में स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा से पसीना बह रहा है. ऐसे में अब मंदिर के पुजारी का दावा है कि इस भीषण गर्मी से भगवान भी परेशान हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें चंदन का लेप लगाया गया है और पंखे लगाए गए हैं, ताकि उन्हें गर्मी ना लगे. उनके वस्त्र को भी गर्मी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह मंदिर भगवान राम से जुड़ा है और गया में होने वाले विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में दूसरे दिन का पिंडदान यहीं किया जाता है. मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम गया में पिंडदान करने इसी जगह आए थे. इसलिए इस जगह पर रामशिला पहाड, ठाकुरबाड़ी, राम सरोवर मौजूद है.

वहीं, इस चौंकाने वाली घटना के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है. इस मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा मूंगा पत्थर से बनी है और मूंगा पत्थर की प्रवृत्ति गर्म होती है, जिससे अधिक गर्मी पड़ने पर इस पत्थर से अपने आप ही पानी निकलता है. यह कोई नया मामला नहीं है बल्कि पिछले कई सालों से इस मंदिर में ऐसा ही होता आ रहा है. इसलिए जब भी अधिक गर्मी होती है. इस पत्थर से पानी निकलने लगता है. इस मंदिर के गणेश प्रतिमा से पसीना निकलता कोई नई बात नहीं है क्योंकि इससे पहले भी इस मूर्ति से पसीना निकल चुका है. यहां बता दें कि इन दिनों गया में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां का पारा 45 डिग्री पार कर गया है और इस तरह पड़ रही प्रचंड गर्मी में भगवान भी परेशान हैं. लोगों की आस्था जुडे होने के कारण लोगों का मानना है कि भगवान को गर्मी लग रही इसीलिए उन्हें पसीना आ रहा है. बताया जाता है कि यह मंदिर टेकारी महाराज गोपाल शरण ने बनवाया है. यहां पर विशाल मूंगे की मूर्ति स्थापित है. यह मंदिर पूरे भारतवर्ष में अद्वितीय है. इस मंदिर में गणेश जी की सूंड दाई तरफ है, इसलिए ये सिद्धि विनायक गणेश जी के नाम से जाने जाते हैं.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया