लाइव न्यूज़ :

कानपुर में बकरी ले भागी सरकारी फाइल, फाइल चबाती बकरी के पीछे दौड़ा सरकारी कर्मचारी, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: December 3, 2021 11:47 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काफी मेहनत के बाद पीछा कर रहे कर्मचारी के हाथ बकरी लगी लेकिन तब तक फाइल का एक हिस्सा बकरी चबा गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकाफी मेहनत के बाद पीछा कर रहे कर्मचारी के हाथ बकरी लगी लेकिन तब तक फाइल का एक हिस्सा बकरी चबा गई थीब्लाक के एडीओ पंचायत के मुताबिक बकरी सचिव शिव प्रताप के कमरे से फाइल लेकर भागी थीबीडीओ ने मनुलाल यादव ने सफाई दी है कि बकरी पास के कैंटीन से रद्दी कागज लेकर भागी थी ना कि आधिकारिक दस्तावेज

कानपुरः सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक बकरी सरकारी फाइल मुंह में दबाए भाग रही है और बकरी से फाइल को सुरक्षित बचा लेने की कोशिश में कर्मचारी पीछे-पीछे भाग रहा है। बताया जा रहा है कि यह वाकया कानपुर के चौबेपुर विकास खंड कार्यालय में तब हुआ जब सरकारी अधिकारी दोपहर में धूप सेंक रहे थे। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बकरी सरकारी फाइल मुंह में दबाए एक जगह खड़ी होती है। सरकारी कर्मचारी जैसे ही उसके पास फाइल छीनने के लिए जाता है बकरी दौड़ लगा देती है। फिर क्या था, कर्मचारी भी बकरी के पीछे-पीछे पूरे परिसर का चक्कर लगा देता है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काफी मेहनत के बाद पीछा कर रहे कर्मचारी के हाथ बकरी लगी लेकिन तब तक फाइल का एक हिस्सा बकरी चबा गई थी।  ब्लाक के एडीओ पंचायत विनोद कुमार दीक्षित के मुताबिक बकरी सचिव शिव प्रताप के कमरे से फाइल लेकर भागी थी। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीडीओ मनुलाल यादव ने सफाई दी है और कहा है कि फाइल सरकारी नहीं बल्कि कैंटीन का था।

बीडीओ ने मनुलाल यादव ने कहा, बकरी कार्यालय के पास एक कैंटीन से रद्दी कागज लेकर भागी थी। वह आधिकारिक दस्तावेज नहीं था। 

 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश समाचारहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos