लाइव न्यूज़ :

गोवा के मुख्य पर्यटन क्षेत्रों में जारी रहेगा लॉकडाउन: राज्य के मंत्री

By भाषा | Updated: May 3, 2021 14:10 IST

Open in App

पणजी, तीन मई गोवा के मुख्य पर्यटन क्षेत्रों जैसे कि उत्तर गोवा के कालान्गुते और कैंडोलिम में लॉकडाउन जारी रहेगा, जबकि सरकार ने राज्य के अन्य हिस्सों में लॉकडाउन में ढील दी है। बंदरगाह मंत्री माइकल लोबो ने सोमवार को इस बारे में बताया।

गोवा एक मशहूर पर्यटन स्थल है। यहां पिछले बृहस्पतिवार को संक्रमण दर 50 प्रतिशत से अधिक हो गया था जिसके बाद राज्य सरकार ने 29 अप्रैल से लॉकडाउन लगा दिया था।

लॉकडाउन सोमवार सुबह छह बजे हटा लिया गया।

लोबो ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए लॉकडाउन उत्तर गोवा जिले के पर्यटन क्षेत्रों में जारी रहेगा।

लोबो ने कहा, ‘‘हमलोग कालान्गुते, कैंडोलिम और आरपोरा-नागोआ के गांवों में सख्त लॉकडाउन जारी रखेंगे।’’

कालान्गुते से विधायक ने बताया कि इन तीन इलाकों की पंचायतों ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी रखने का आदेश पारित किया है।

लोबो ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इन इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए आवश्यक सामान की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

राज्य के स्वास्थ्य निदेशालय के अनुसार गोवा के इन इलाकों में वर्तमान में 1,611 मरीजों का उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि 29 अप्रैल से गोवा में लागू लॉकडाउन सोमवार सुबह छह बजे हटा लिया जायेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 10 मई तक कोविड-19 संबंधी पाबंदियां जारी रहेंगी और इस दौरान विभिन्न वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा।

आधिकारिक आंकड़ा के अनुसार रविवार को गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,030 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,385 हो गयी जबकि संक्रमण से 52 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,274 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे