लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के लिए लक्ष्य अभी तय करने होंगे : अमित शाह

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:00 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्रता के सौवें वर्ष में देश जो लक्ष्य हासिल करना चाहता है उसे अभी से तय करना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत ने नरेंद्र मोदी सरकार में तेजी से आर्थिक मोर्चे पर प्रगति की है और उम्मीद जताई कि 2024 तक ‘‘हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।’’

शाह ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में लेथपुरा शिविर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें भारत की स्वतंत्रता के सौवें वर्ष में देश जिन लक्ष्यों को हासिल करना चाहता है उन्हें हमें अभी से तय करना होगा।’’

मंत्री शनिवार को जम्मू-कश्मीर आए थे जो अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के बाद पहली बार उनका जम्मू-कश्मीर का दौरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मना रहे हैं। लेकिन स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे होने पर हम भारत को जहां देखना चाहते हैं उसके लिए लक्ष्य अभी से तय करने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर