लाइव न्यूज़ :

गोएयर के विमान के पीएंडडब्ल्यू इंजन में खराबी आई, अहमदाबाद वापस लौटा

By भाषा | Updated: February 6, 2019 21:50 IST

सूत्र ने बताया कि इस विमान को उड़ान के बीच में कंपन महसूस हुआ जिसके बाद इसे वापस अहमदाबाद आना पड़ा।

Open in App

कोलकाता जा रहे गोएयर के विमान के ‘प्रैट एंड व्हिटनी’ इंजन में बुधवार को कुछ खराबी आने के बाद विमान को अहमदाबाद लौटना पड़ा। एक सूत्र के मुताबिक, यह पीएंडडब्ल्यू इंजन संचालित ए 320 नियो विमान में समस्या का एक नया मामला है। ऐसे विमानों में दिक्कतें आ रही हैं और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस समस्यों को दूर करने के लिए विभिन्न निर्देश जारी किए हैं। सूत्र ने बताया कि इस विमान को उड़ान के बीच में कंपन महसूस हुआ जिसके बाद इसे वापस अहमदाबाद आना पड़ा।पीएंडडब्ल्यू ने बयान में कहा कि उसने ए 320 नियो अहमदाबाद-कोलकाता उड़ान में आई दिक्कत को दूर करने के लिए गोएयर के साथ मिलकर काम कर रही है। गोएयर के प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के संदेह की वजह से उड़ान को वापस लौटना पड़ा। विमान सामान्य तरीके से उतरा। उसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया। प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा के उच्च मानकों के लिए प्रतिबद्ध है। 

टॅग्स :फ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वFlight Fare Rises: दुबई रूट पर 80% तक महंगा हुआ हवाई किराया, यूरोप जाने वालों की भी जेब हो रही खाली

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos