लाइव न्यूज़ :

गोवा के नए मंत्रियों को आज आवंटित होंगे मंत्रालय, कावलेकर होंगे डिप्टी सीएम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 15, 2019 08:02 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पूर्व में विपक्ष के नेता रहे चंद्रकांत कावलेकर को उपमुख्यमंत्री के तौर पर नामित किया जाएगा, लेकिन उन्होंने कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया. राज्य विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को आरंभ होगा.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के 10 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हुए थे. इसके साथ ही 40 सदस्यीय सदन में भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि राज्य कैबिनेट में शामिल चार नए मंत्रियों को सोमवार को उनके मंत्रालय आवंटित किए जाएंगे. सावंत ने यहां कहा कि पूर्व में विपक्ष के नेता रहे चंद्रकांत कावलेकर को उपमुख्यमंत्री के तौर पर नामित किया जाएगा, लेकिन उन्होंने कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया. राज्य विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को आरंभ होगा.

यह पूछे जाने पर कि नए मंत्री सदन में प्रश्नों का जवाब कैसे दे पाएंगे, सावंत ने कहा, ''मैं उनकी मदद करूंगा.'' गोवा में 10 कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद सावंत ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया था. उन्होंने मंत्रिमंडल में बदलाव के लिए सहयोगी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन सदस्यों और एक निर्दलीय सदस्य को मंत्री पद से हटा दिया था.

गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले माइकल लोबो और भाजपा में शामिल होने वाले 10 में से तीन विधायकों चंद्रकांत कावलेकर, जेनिफर मोन्सेराते और फिलिप रोड्रिगेज ने नए मंत्रियों के तौर पर शपथ ली थी.

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री ने एक अधिसूचना जारी की थी. अधिसूचना के अनुसार चार मंत्रियों- उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री विनोद पालेकर, ग्रामीण विकास मंत्री जयेश सालगांवकर (सभी जीएफपी विधायक) और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे (निर्दलीय) को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था.

कांग्रेस के 10 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हुए थे. इसके साथ ही 40 सदस्यीय सदन में भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है. सरदेसाई ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के 10 विधायकों को भाजपा में शामिल करना दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा स्थापित परंपरा को खत्म करना है.

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी