लाइव न्यूज़ :

गोवा: अस्पताल की लिफ्ट में नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में वार्ड ब्वाय गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:29 IST

Open in App

पणजी, 26 सितंबर गोवा में एक सरकारी अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय को कथित तौर पर लिफ्ट में दो नाबालिग बहनों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना 23 सितंबर और 25 सितंबर के बीच हुई जब 13 और 14 वर्ष की दो बहनें उत्तर गोवा के मापुसा शहर के जिला अस्पताल गई थीं जहां उनकी मां भर्ती थी।

अधिकारी ने पीड़ितों के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर कहा, “वार्ड ब्वाय उन दोनों का लिफ्ट तक पीछा करता था और उसने कथित तौर पर कुछ दिनों तक उनसे छेड़खानी की।”

उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर 47 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके विरुद्ध कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने मापुसा के एक डॉक्टर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जिस पर 22 सितंबर को अपनी क्लिनिक में एक महिला मरीज के साथ छेड़खानी करने का आरोप है।

अधिकारी ने बताया कि उक्त महिला ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि डॉक्टर ने चेकअप के दौरान उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। अधिकारी ने कहा कि डॉक्टर ने इस मामले में अग्रिम जमानत लेने के लिए अदालत का रुख किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित