लाइव न्यूज़ :

गोवा: केंद्रीय मंत्री नाइक के बेटे ने कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: December 27, 2020 00:58 IST

Open in App

पणजी, 26 दिसंबर केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के पुत्र ने गोवा के एक सामाजिक कार्यकर्ता पर यह आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने उनके पिता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक सामग्री प्रसारित की है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पणजी पुलिस को दी गई शिकायत में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के बेटे सिद्धेश नाइक ने कहा है कि ‘‘इसकी वजह से उनके पिता की स्वच्छ छवि धूमिल हो रही है और झूठे आरोप एवं बयान के जरिये लोगों को उनके एवं पिता के खिलाफ भड़काया जा रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि श्रीपद नाइक उत्तरी गोवा से भाजपा के सांसद हैं।

पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि सिद्धेश ने यह भी आरोप लगाया है कि गोवा में आयुष मंत्रालय द्वारा लागू योजना के सुचारू क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल