लाइव न्यूज़ :

गोवा पर्यटन विभाग ने अपंजीकृत होटलों पर कार्रवाई शुरू की

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:34 IST

Open in App

पणजी, 11 फरवरी गोवा के मंत्री मनोहर अजगांवकर ने शुक्रवार को कहा कि पर्यटन विभाग ने उन होटलों पर कार्रवाई शुरू की है जो पंजीकरण कराए बिना अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

संवाददाताओं से बातचीत में पर्यटन मंत्री ने कहा कि कई पर्यटक अपंजीकृत आवास सुविधाओं में रुकते हैं जिसके कारण राज्य में आने वाले पर्यटकों की सही गणना नहीं हो पाती।

अजगांवकर ने कहा कि कंसल्टेंसी फर्म केपीएमजी द्वारा किए गए शुरुआती सर्वे के मुताबिक, पिछले पर्यटन वर्ष (2019-20) में कम से कम 80 लाख पर्यटक राज्य में आए।

उन्होंने कहा कि फर्म ने अपंजीकृत होटलों और आवासों को शामिल करने के बाद फिर से एक सर्वेक्षण किया, जिसमें पता चला कि इसी वर्ष के दौरान राज्य में डेढ़ करोड़ पर्यटक पहुंचे थे ।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ने अब उन होटलों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है, जो पंजीकृत नहीं हैं ।

13 फरवरी से शुरू होने वाले कार्निवल परेड के बारे में मंत्री ने कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए परेड केवल दो दिनों के लिए आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?