लाइव न्यूज़ :

गोवा पर्यटन विभाग ने मराठा को ‘आक्रमणकारी’ बताया, बाद में खेद जताया

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:32 IST

Open in App

पणजी, दो अप्रैल गोवा पर्यटन विभाग ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के नेतृत्व वाले मराठा योद्धाओं को ‘‘आक्रमणकारी’’ बताया लेकिन तुरंत बाद इस ट्वीट को हटा दिया और खेद भी प्रकट किया।

विपक्षी कांग्रेस ने मराठा का ‘‘अपमान’’ करने के लिए राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना की वहीं पर्यटन मंत्री मनोहर अजगाओनकर ने कहा कि ट्वीट को लेकर जांच शुरू की जाएगी।

पर्यटन विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘टूरिज्म गोवा’ से अगौडा जेल के बारे में सूचना देते हुए डच और मराठा को आक्रमणकारी बताया गया। अगौडा जेल अगौडा किले का हिस्सा है।

ट्वीट में कहा गया था, ‘‘अगौडा जेल खूबसूरत किला अगौडा का हिस्सा है जिसका निर्माण 1612 में हुआ था। डच और मराठा आक्रमणकारियों के खिलाफ पुर्तगालों की रक्षा करने वाला यह किला दो हिस्से में ऊपरी और निचले किले में बंट गया।’’

ट्वीट के तुरंत बाद विभाग ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और खेद प्रकट किया।

विभाग ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अगौडा किले को लेकर हमारे पोस्ट में डच के लिए आक्रमणकारी का इस्तेमाल किया गया। डच आक्रमणकारी और मराठा शासकों के खिलाफ मजबूत गढ़ के तौर पर बताना था। हमें इस गलती का अफसोस है और इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।’’

अजगाओनकर ने कहा कि इस तरह की गलती अस्वीकार्य है और वह मामले की जांच करवाएंगे।

विपक्ष के नेता दिंगबर कामत ने विभाग के दोनों ट्वीट को साझा करते हुए लिखा, ‘‘गोवा की गैरजिम्मेदार सरकार ने महान योद्धाओं को आक्रमणकारी बताकर छत्रपति शिवाजी महाराज के नेतृत्व वाले मराठा का अपमान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू