लाइव न्यूज़ :

गोवा : पर्यटन विभाग ने सभी बीच पर से दो दिन में टार बॉल्स साफ करने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:02 IST

Open in App

पणजी, 14 सितंबर गोवा के सभी बीच पर टार बॉल्स (पेट्रोलियम प्रदूषक) आ जाने को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि तटीय इलाकों को अगले दो दिनों में साफ कर लिया जाएगा।

सप्ताहांत पर घरेलू पर्यटकों में लोकप्रिय उत्तरी गोवा के अंजुना बीच सहित अन्य कई बीच पर टार बॉल्स बह कर किनारे आ गए।

संवाददाताओं से अजगांवकर ने कहा, ‘‘गोवा के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हैं। हम टार बॉल्स को वहां बिखरा हुआ नहीं छोड़ सकते । इससे पर्यटन प्रभावित होगा।’’

उन्होंने बताया कि सभी बीच की सफाई का काम शुरू हो गया है। मंत्री ने कहा कि टार बॉल्स हर साल समुद्र से बहकर बीच पर आते हैं और इनका समाधान खोजने की जरुरत है।

इस बीच, स्थानीय मछुआरे भी बीच पर टार बॉल्स के जमा होने को लेकर शिकायत कर रहे हैं। पणजी के काकरा गांव के मछुआरे संजय परीरा का कहना है कि बीच पर चलना मुश्किल हो गया है।

समुद्र में बिखरा तेल या टार जम कर बहुत गाढ़ा, थक्का बन जाता है उसे टार बॉल कहते हैं और यह अक्सर बह कर समुद्र तटों या बीच पर आ जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच