लाइव न्यूज़ :

गोवा: पश्चिमी घाटों को बचाने के लिये अगले साल पैदल मार्च निकाला जाएगा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 13:58 IST

Open in App

पणजी, 10 अक्टूबर भारत में पश्चिमी घाटों की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने वाले पैदल मार्च के लगभग 35 साल बाद, इसी तरह का आयोजन अगले साल पारिस्थितिक रूप से इस संवेदनशील क्षेत्र के संरक्षण पर जोर देने के लिए किया जाएगा। पश्चिमी घाट बचाओ आंदोलन (एसडब्ल्यूजीएम) के एक प्रतिनिधि ने रविवार को यह जानकारी दी।

एसडब्ल्यूजीएम के समन्वयक कुमार कलानंद मणि ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पैदल मार्च की तारीख की घोषणा इस साल एक नवंबर को की जाएगी।

गैर सरकारी संगठन ‘पीसफुल सोसाइटी’ के सचिव मणि ने कहा कि एसडब्ल्यूजीएम की कोर कमेटी ने शुक्रवार और शनिवार को उत्तरी गोवा जिले के मडकाई गांव में बैठक की और पश्चिमी घाटों को बचाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि एसडब्ल्यूजीएम ने प्राकृतिक संसाधनों, विशेषकर पश्चिमी घाटों के बचाव और संरक्षण से संबंधित कानूनों की समीक्षा करने का भी फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ''समीक्षा के अंत में, हम सरकार को सिफारिशें भेजेंगे।''

पश्चिमी घाट छह राज्यों - गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में फैले हुए हैं।

नवंबर 1987 में, पर्यावरणविदों और समान विचारधारा वाले नागरिकों द्वारा 100-दिवसीय पैदल मार्च का आयोजन किया गया था, जिसका मकसद पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला के संबंध में और मानव हस्तक्षेप तथा वैश्विक पारिस्थितिक परिवर्तनों के कारण इसके सामने पेश आ रही चुनौतियों के बारे में जागरुकता पैदा करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है