लाइव न्यूज़ :

गोवा टैक्सी हड़ताल: सरकार की एस्मा लगाने की धमकी, टैक्सी ऑपरेटर अपने रुख पर कायम

By भाषा | Updated: August 4, 2019 19:59 IST

ऑल गोवा टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन कामत ने कहा कि वे बुधवार तक सरकार के जवाब का इंतजार करेंगे। कामत ने कहा, "अगर राज्य सरकार गोवा माइल्स को नहीं हटाती तो बृहस्पतिवार को सभी 26,000 टूरिस्ट टैक्सी ऑपरेटर परिवहन विभाग को अपने परमिट त्याग देंगे।"

Open in App

गोवा सरकार ने हड़ताली टैक्सी ऑपरेटरों से रविवार को कहा कि वे काम पर लौटें अन्यथा आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहें। राज्य में गोवा पर्यटन विकास निगम समर्थित ऐप-आधारित कैब सेवा ‘गोवा माइल्स’ के परिचालन के विरोध में दो अगस्त से पर्यटक टैक्सी हड़ताल पर हैं।

हालांकि टैक्सी यूनियनों ने कहा कि वे बुधवार तक सरकार के सकारात्मक जवाब का इंतजार करेंगे, जिसके बाद वे खुद आगे आकर अपने परमिट त्याग देंगे। गोवा सरकार के परिवहन निदेशक राजन सतरदेकर ने रविवार को सार्वजनिक नोटिस जारी कर चालकों से सेवा बहाल करने अथवा एस्मा के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि जो लोग काम पर वापस लौटने में विफल रहते हैं, उनकी टैक्सियों के परिमट एस्मा के तहत रद्द कर दिए जाएंगे और चालकों को दोबारा आवदेन करने के अयोग्य करार दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वाहन और ईंधन खरीदने पर दी जाने वाली सब्सिडी भी वापस ले ली जाएगी।

सतरदेकर ने कहा, ‘‘सरकार उन लोगों के खिलाफ एस्मा की धारा चार के तहत अभियोजन चलाएगी, जिसमें छह महीने की कैद की सजा का प्रावधान है।’’ इस बीच 1,000 से अधिक टैक्सी ऑपरेटरों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए यहां से 10 किलोमीटर दूर करमाली में बैठक कर कहा कि वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

बैठक के दौरान ऑल गोवा टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन कामत ने कहा कि वे बुधवार तक सरकार के जवाब का इंतजार करेंगे। कामत ने कहा, "अगर राज्य सरकार गोवा माइल्स को नहीं हटाती तो बृहस्पतिवार को सभी 26,000 टूरिस्ट टैक्सी ऑपरेटर परिवहन विभाग को अपने परमिट त्याग देंगे।" यूनियन के नेता लक्ष्मण बप्पा कोरगांवकर ने कहा कि वे अपने परमिट त्यागने के बाद सरकार को नए परमिट जारी नहीं करने देंगे। 

 

टॅग्स :गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां