लाइव न्यूज़ :

‘आंदोलन जीवियों’ की वजह से गोवा को काफी नुकसान पहुंचा: मुख्यमंत्री सावंत

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:15 IST

Open in App

पणजी, आठ फरवरी राज्य सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘आंदोलन जीवी’ शब्द के इस्तेमाल के कुछ घंटों बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि तटीय राज्य को भी इस जमात की वजह से नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रधानमंत्री ने राज्य सभा में कहा कि पिछले कुछ समय से इस देश में ‘‘आंदोलन जीवियों’’ की एक नई जमात पैदा हुई है जो आंदोलन के बिना जी नहीं सकती।

एक ट्वीट में सावंत ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिल्कुल सही कहा कि हमें इन आंदोलन जीवियों के बारे में पता होना चाहिए और नए एफडीआई से सावधान रहना चाहिए। गोवा को भी इनकी वजह से नुकसान पहुंचा है।’’

हालांकि सावंत ने यह खास तौर पर नहीं बताया कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं। संभवतः वह रेल पटरी के चौड़ीकरण, राजमार्ग विस्तार और विद्युत लाइन बिछाने के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों का हवाला दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो