लाइव न्यूज़ :

गोवा: मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी हिरासत में लिये गये

By भाषा | Updated: April 19, 2021 19:40 IST

Open in App

पणजी, 19 अप्रैल गोवा पुलिस ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं टालने या ऑनलाइन करने की मांग को लेकर सोमवार को यहां मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के सरकारी निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कई विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अहराज मुल्ला ने कहा कि विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांग को लेकर गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीबीएसएचई) के अधिकारियों से मिला एवं फिर उसने मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ पुलिस ने जब विद्यार्थियों को हिरासत में लिया तब वे अपनी वाजिब मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस उन्हें पणजी से 40 किलोमीटर दूर परणेम थाने लगे गयी।’’

विद्यार्थी मांग कर रहे हैं कि गोवा में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के चलते जीबीएसएचई 24 अप्रैल से निर्धारित दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं सीबीएसई या आईसीएसई की तर्ज पर स्थगित कर दे या ऑनलाइन आयोजित करे।

करीब 30000 विद्यार्थियों के जीबीएसएचई की परीक्षाओं में शामिल होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे