लाइव न्यूज़ :

गोवा सेक्स स्कैंडल : भाजपा ने कहा, शामिल मंत्री का नाम बताए कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:48 IST

Open in App

पणजी, दो दिसंबर गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडांकर को राज्य सरकार के उन मंत्री का नाम उजागर करने की चुनौती दी है, जो कथित तौर पर सेक्स स्कैंडल में शामिल हैं।

भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि अगर चोडांकर ने मंत्री का नाम लिया और अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश किए तो मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि सबूत होने पर मुख्यमंत्री किसी भी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार हैं।

चोडांकर ने दावा किया था कि गोवा सरकार में एक मंत्री अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर एक महिला का यौन शोषण और उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

तनवड़े ने कहा कि कहीं भी ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि चोडांकर ने ऐसे समय में ध्यान आकर्षित करने के लिए यह ‘‘आधारहीन बयान’’ दिए हों, जब कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ गठबंधन किया है, जिससे चोडांकर को बाहर रखा गया था।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमने देखा कि राहुल गांधी ने जीएफपी के नेताओं और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली में गठबंधन की घोषणा की, लेकिन चोडांकर वहां मौजूद नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos