लाइव न्यूज़ :

गोवा : प्रियंका ने नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 23:54 IST

Open in App

पणजी, 10 दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का शुक्रवार को वादा किया।

प्रियंका ने तटीय राज्य की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ‘‘महिला विरोधी’’ है और उन्होंने लोगों से ''बाहर'' से गोवा में आ रहे राजनीतिक दलों से सावधान रहने को कहा।

उन्होंने मारगांव में महिलाओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा की विचारधारा मूलत: महिला विरोधी है। उसकी विचारधारा कभी यह नहीं चाहेगी कि एक महिलाएं सशक्त हो। भाजपा सोचती है कि एक गैस सिलेंडर मुफ्त देने या कुछ नकदी देने से उन्होंने सरकार के तौर पर अपना काम पूरा कर दिया है लेकिन वे महिलाओं को निर्भर बना रहे हैं न कि आत्म निर्भर।’’

प्रियंका ने कहा कि देश में महिलाओं को अब अहसास हो गया है कि अब उनके मुखर होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने नारा दिया, ‘मैं नारी हूं, मैं लड़ सकती हूं।’’’

उन्होंने दुष्कर्म के एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जब गोवा में महिलाओं के खिलाफ अपराध होता है तो मुख्यमंत्री कहते हैं, ‘‘आप देर रात तक समुद्र तट पर क्या कर रही थीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके (भाजपा) नेता पूछ रहे हैं कि आप ऐसे कपड़े क्यों पहन रही हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां भी भाजपा सरकार है वहां अपराधी को सुरक्षा दी जाती है जबकि पीड़ित से सवाल किए जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये तक की धनराशि देगी ताकि उनका कारोबार फल-फूल सकें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो चुनाव प्रचार के दौरान विकास की बात करती है। वह दाबोलिम में कार्यकर्ता और पूर्व रक्षा अधिकारी कैप्टन विरिआतो फर्नांडीज के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बोल रही थीं।

उन्होंने गोवा में भाजपा सरकार के फैसलों द्वारा पर्यावरण को कथित तौर पर पहुंचे नुकसान के बारे में फर्नांडीज की टिप्पणियों का हवाला भी दिया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘हम हजारों पेड़ों को काटने की बात कर रहे हैं। रेल की पटरियों को दोहरा बनाने की बात कर रहे हैं जो आपके जंगलों और अभयारण्यों में से गुजरेंगी। हम राज्यों की नदियों के राष्ट्रीयकरण की बात कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर दिन साबित कर रही है कि वह भारत के लोगों, गोवा के लोगों और खूबसूरत जमीन, समुद्र और वनों का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह सरकार गोवा के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह भूल गयी है। उसे अपने उद्योगपति मित्रों के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी महसूस होती है।’’

कैप्टन फर्नांडीज के पार्टी में शामिल होने पर प्रियंका ने कहा कि जब कोई कांग्रेस में शामिल होने का फैसला करता है तो यह ‘‘हमारे लिए गर्व का क्षण’’ होता है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र के मोरपीरला गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं से बातचीत की। कांग्रेस नेता आदिवासी महिलाओं के साथ उनके पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुईं।

उन्होंने स्पष्ट रूप से तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा, ''कई पार्टियां बाहर से आएंगी। इन दिनों नयी पार्टियां आ रही हैं।''

कांग्रेस नेता ने लोगों से मतदान से पहले यह देखने को कहा कि इन संबंधित दलों ने उन राज्यों में क्या किया है, जहां वे सत्ता में हैं।

उन्होंने कहा, “क्या उन्होंने विकास किया है? मैं दिल्ली से हूं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली में इतना प्रदूषण है कि आप सांस भी नहीं ले सकते।''

प्रियंका ने कहा, ''केवल कांग्रेस पार्टी ही आपके लिए काम करेगी।''

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस 30 फीसदी नौकरियां 'केवल महिलाओं के लिए' आरक्षित कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल