गोवा प्रदेश कांग्रेस इकाई प्रमुख पार्टी को कमजोर कर रहें, उन्हें बदला जाना चाहिए: पार्टी सांसद

By भाषा | Updated: March 29, 2021 21:25 IST2021-03-29T21:25:29+5:302021-03-29T21:25:29+5:30

Goa Pradesh Congress unit heads are weakening the party, they should be replaced: Party MPs | गोवा प्रदेश कांग्रेस इकाई प्रमुख पार्टी को कमजोर कर रहें, उन्हें बदला जाना चाहिए: पार्टी सांसद

गोवा प्रदेश कांग्रेस इकाई प्रमुख पार्टी को कमजोर कर रहें, उन्हें बदला जाना चाहिए: पार्टी सांसद

पणजी, 29 मार्च गोवा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य फ्रांसिस सरदिन्हा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पार्टी की प्रदेश इकाई प्रमुख गिरीश चोडणकर पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को चोडणकर को बदलने की जरूरत है।

हालांकि, इस पर चोडणकर की फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले पार्टी की प्रदेश महिला इकाई प्रमुख प्रतिमा कोटिन्हो आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं।

कोटिन्हो ने कहा था कि प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व कमजोर है और अंदरूनी कलह का सामना कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Goa Pradesh Congress unit heads are weakening the party, they should be replaced: Party MPs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे