विदेशी सैलानियों को देखकर फोटो खींचने के लिए हो जाते हैं एक्साइटेड? तो हो जाए सावधान, वरना गोवा पुलिस लेगी एक्शन

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2026 09:51 IST2026-02-08T09:50:54+5:302026-02-08T09:51:18+5:30

Goa News: यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब पूरे राज्य के समुद्र तटों पर विदेशी पर्यटकों के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है।

Goa police will take action for photos of foreign tourists Without Consent | विदेशी सैलानियों को देखकर फोटो खींचने के लिए हो जाते हैं एक्साइटेड? तो हो जाए सावधान, वरना गोवा पुलिस लेगी एक्शन

विदेशी सैलानियों को देखकर फोटो खींचने के लिए हो जाते हैं एक्साइटेड? तो हो जाए सावधान, वरना गोवा पुलिस लेगी एक्शन

Goa News: गोवा में हजारों विदेशी पर्यटक आते हैं जो यहां के खूबसूरत समुद्र तटों और संस्कृति का मजा लेते हैं। लेकिन वहीं, कई लोग विदेशी सैलानियों की तस्वीरें लेने लगते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी यह एक छोटी सी 'एक्साइटमेंट' आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकती है? अक्सर देखा गया है कि भारतीय पर्यटक विदेशी सैलानियों को देखकर उत्साहित हो जाते हैं और उनकी निजता का सम्मान किए बिना उनकी तस्वीरें खींचने या उनके साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं।

पर्यटकों की इसी बढ़ती मनमानी और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए गोवा पुलिस अब सख्त रुख अपना रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना अनुमति किसी की फोटो खींचना न केवल शिष्टाचार के खिलाफ है, बल्कि अब यह कानूनी कार्रवाई का आधार भी बन सकता है।

गोवा पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो लोग बिना सहमति के पर्यटकों—चाहे वे भारतीय हों या विदेशी—की सेल्फी या फोटो लेते हुए पाए जाएंगे, उन्हें एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया जा सकता है। यह फैसला कई शिकायतों और वायरल क्लिप्स को देखते हुए लिया गया है, जिनमें दिखाया गया है कि पर्यटकों, खासकर विदेशी महिलाओं पर सेल्फी के लिए दबाव डाला जा रहा है या बिना उनकी सहमति के उनकी फिल्म बनाई जा रही है।

नया नियम क्या है?

पुलिस के अनुसार, ध्यान बिना सहमति के फ़ोटोग्राफ़ी और ज़बरदस्ती सेल्फ़ी पर है, खासकर ऐसे मामलों पर जहाँ पर्यटकों की प्राइवेसी का उल्लंघन किया जाता है या महिलाओं को परेशान किया जाता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हाल के दिनों में, ऑनलाइन सर्कुलेट हुए वीडियो में कथित तौर पर कुछ पर्यटकों को बीच पर विदेशी महिलाओं को सेल्फ़ी के लिए "फुसलाते और मजबूर करते" हुए दिखाया गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी, और बिना सहमति के फ़ोटो लेते और प्राइवेसी का उल्लंघन करते पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को 24 घंटे तक एहतियाती हिरासत का सामना करना पड़ सकता है।

Web Title: Goa police will take action for photos of foreign tourists Without Consent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे