गोवा पुलिस ने महिलाओं, बच्चों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ‘पिंक फोर्स’ की शुरुआत की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:41 IST2021-12-17T19:41:43+5:302021-12-17T19:41:43+5:30

Goa Police launches 'Pink Force' to protect women, children and tourists | गोवा पुलिस ने महिलाओं, बच्चों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ‘पिंक फोर्स’ की शुरुआत की

गोवा पुलिस ने महिलाओं, बच्चों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ‘पिंक फोर्स’ की शुरुआत की

पणजी, 17 दिसंबर गोवा में महिलाओं, बच्चों और पर्यटकों के खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा पुलिस की ‘पिंक फोर्स’ की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक चरण में 11 पुलिस थानों में पिंक फोर्स की शुरुआत होगी और बाद में सभी इकाइयों मे इसका विस्तार होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ महिला बल को सभी तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है और यह बल अपराध रोकने के लिए काम करेगा। बल महिलाओं, बच्चों और पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए 24 घंटे काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Goa Police launches 'Pink Force' to protect women, children and tourists

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे