लाइव न्यूज़ :

गोवा ‘बनाना रिपब्लिक’ नहीं है, पर्यटक कोविड-19 नियमों का पालन करें: राणे

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:12 IST

Open in App

पणजी, दो जनवरी गोवा में जनवरी में कोविड-19 के मामले बढ़ने की आशंका व्यक्त करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को पर्यटकों से एहतियात बरतने की अपील की क्योंकि ‘‘गोवा बनाना रिपब्लिक नहीं है।’’

‘बनाना रिपब्लिक’ की उपमा प्राय: उन देशों के लिए प्रयुक्त की जाती है जो राजनीतिक रूप से अस्थिर होते हैं और उनकी संस्थाएं ठीक से काम नहीं करती हैं।

एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की बार-बार अपील किए जाने के बाद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं।

राणे ने नए साल के उत्सव और तटीय राज्य में पर्यटकों के आने की संख्या में बढ़ोतरी की वजह से गोवा में जनवरी में संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका व्यक्त की है।

मंत्री ने कहा, ‘‘पर्यटकों को यह महसूस होना चाहिए कि भले ही वे यहां आनंद उठाने आए हैं लेकिन उन्हें बचाव नियमों का पालन करना पड़ेगा। मैंने देखा कि हवाईअड्डे पर 60 फीसदी लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक राज्य के रूप में सावधानी बरतने की जरूरत है। हम गोवा के लोगों की सुरक्षा चाहते हैं। कारोबारी गतिविधियां जारी रहनी चाहिए लेकिन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गोवा कोई ‘बनाना रिपब्लिक’ नहीं है।’’

मंत्री ने कहा कि रात्रिकालीन क्लबों को मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा वरना उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने को बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos