लाइव न्यूज़ :

गोवा 31 जुलाई तक सभी को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक देने के लक्ष्य से चूका

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:42 IST

Open in App

पणजी, एक अगस्त गोवा सरकार ने राज्य के सभी लोगों को 31 जुलाई तक कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक देने का लक्ष्य तय किया था, जिससे वह चूक गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि अबतक राज्य के केवल 87 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण हुआ है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए 31 जुलाई तक सभी लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मुहैया कराने का लक्ष्य तय किया था।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.राजेंद्र बोर्कर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अबतक,राज्य के 87 प्रतिशत अर्हता प्राप्त वयस्कों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इस समय 23 प्रतिशत वयस्कों को टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी है।’’

निर्दलीय विधायक रोहन खाउंते ने लक्ष्य चूकने पर सावंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की महामारी से लड़ने के बजाय ‘लोकतंत्र को नुकसान’ पहुंचाने में अधिक रुचि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल