लाइव न्यूज़ :

गोवा : पूर्व विधायकों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध करने वाली एमजीपी की अर्जी खारिज

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:54 IST

Open in App

पणजी, 20 अप्रैल गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो पूर्व विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए पार्टी द्वारा दी गई अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी।

एमजीपी के नेता सुदिन धवलीकर ने 2019 में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए विधायकों मनोहर अजगांवकर और दीपक पाउस्कर के खिलाफ यह अर्जी दी थी।

एमजीपी का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता कार्लोस अल्वारेस फरेरा ने पुष्टि की है कि विधानसभा अध्यक्ष ने बिना कोई कारण बताए अर्जी खारिज कर दी है।

उन्होंने कहा कि विस्तृत आदेश बाद में दिया जाएगा।

फरेरा ने कहा, ‘‘याचिका खारिज किए जाने के कारणों का अध्ययन करने के बाद ही हम आगे के कदम पर फैसला कर सकेंगे।’’

धवलीकर ने कहा कि वह फैसले से निराश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम आशा कर रहे थे कि विधानसभा अध्यक्ष दोनों विधायकों को अयोग्य घोषित कर देंगे।’’

अजगांवकर और पाउस्कर के भाजपा में शामिल होने के बाद गोवा विधानसभा में एमजीपी के विधायकों की संख्या तीन से घटकर एक रह गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू