लाइव न्यूज़ :

गोवा स्थानीय निकाय चुनाव: पांच में से तीन नगरपालिका परिषद पर भाजपा ने किया कब्जा, जानें कांग्रेस और अन्य दल का हाल...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2021 21:58 IST

Goa local body elections: गोवा की मडगांव, क्वीपेम, सांगुएम, मोर्मुगाव और मापुसा नगरपालिका परिषद के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को मतगणना हुई।मडगांव नगरपालिका परिषद में जीएफपी और कांग्रेस के संयुक्त पैनल ने बहुमत हासिल किया।सीटों के लिए पिछले सप्ताह मतदान हुआ था।

Goa local body elections: गोवा में भाजपा समर्थित पैनल ने पांच में से तीन नगरपालिका परिषद में सोमवार को पूर्ण बहुमत हासिल किया।

इन सीटों के लिए पिछले सप्ताह मतदान हुआ था। गोवा की मडगांव, क्वीपेम, सांगुएम, मोर्मुगाव और मापुसा नगरपालिका परिषद के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था और सोमवार को मतगणना हुई। सामने आए नतीजों में भाजपा समर्थित पैनल के सदस्यों ने क्वीपेम, मोर्मुगाव और सांगुएम में स्पष्ट जीत दर्ज की।

हालांकि, वे मापुसा में बहुमत के आंकड़े से दूर हैं और उन्हें सत्ता हासिल करने के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन की आवश्यकता होगी। मडगांव नगरपालिका परिषद में जीएफपी और कांग्रेस के संयुक्त पैनल ने बहुमत हासिल किया। गोवा के पांच स्थानीय निकायों में चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में 66.70 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला था।

इन क्षेत्रों में कुल 1.85 लाख मतदाता पंजीकृत थे। सांगुएम में सबसे ज्यादा 81.49 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं क्वीपेम में 78.01, मापुसा में 68.57, मोर्मुगाव में 65.04 और मडगांव में 64.25 प्रतिशत मतदान हुआ।

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद