लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा के अध्यक्ष ने एमजीपी विधायक को तलब किया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:01 IST

Open in App

पणजी, 10 मार्च गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने अयोग्य ठहराये जाने संबंधी याचिकाओं को लेकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के विधायक सुधीन धवलीकर को बुधवार को तलब किया।

धवलीकर ने अपनी पार्टी के पूर्व विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने की याचिकाएं दाखिल की थी। उन्होंने राज्य के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री दीपक पुष्कर के खिलाफ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए ये याचिकाएं दायर की है।

अध्यक्ष ने याचिकाओं को लेकर 28 फरवरी को धवलीकर और प्रतिवादियों की दलीलों को सुना था और फैसला सुरक्षित रख लिया था।

धवलीकर ने कहा कि उन्होंने विधायकों के खिलाफ अयोग्य ठहराये जाने संबंधी दो याचिकाएं दायर की थीं।

विधायक ने कहा, ‘‘अध्यक्ष ने मुझे याचिकाओं में से एक को वापस लेने के लिए कहा, जबकि एक अन्य को वैध के रूप में बरकरार रखा।’’ उन्होंने कहा कि अब फैसला सुनाया जायेगा।

पुष्कर और अजगांवकर ने भाजपा में शामिल होने के लिए मार्च, 2019 में एमजीपी छोड़ दी थी। बाद में उन्हें प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह