लाइव न्यूज़ :

गोवा: स्तनपान कराने वाली माताओं को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने की सिफारिश

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:35 IST

Open in App

पणजी, 22 मई गोवा सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने सिफारिश की है कि स्तनपान कराने वाली माताओं को कोरोना वायरस महामारी की ‘‘तीसरी लहर’’ की आशंका के मद्देनजर प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाए जिसके बारे में डॉक्टरों का मानना ​​​​है कि यह अन्य आयु समूहों में से बच्चों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकती है।

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के डीन एवं समिति के प्रमुख डॉ. शिवानंद बांडेकर ने कहा कि तीसरी लहर के दौरान संक्रमित माताओं से बच्चों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है।

समिति की बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दो साल से कम उम्र के बच्चों को स्तनपान कराने वाली माताओं और बीमारियों से पीड़ित माताओं को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।’’

गोवा सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 3.5 लाख से 4 लाख बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं और 2.5 लाख बच्चे 12 साल से कम उम्र के हैं।

डॉ बांडेकर ने कहा कि समिति की यह सिफारिश मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अध्यक्षता वाले कार्यबल के समक्ष रखी जाएगी।

जीएमसीएच के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जगदीश काकोदकर ने कहा कि गोवा में पहली लहर में कोरोना वायरस के कुल मामलों में से सात से आठ प्रतिशत मरीज बच्चे थे। दूसरी लहर के दौरान यह संख्या बढ़कर करीब 12 फीसदी हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘यही स्वरूप पूरे भारत में देखा गया है।’’

काकोदकर ने कहा कि समिति ने यह भी प्रस्तावित किया कि नवजात आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जाए और तीसरी लहर की स्थिति में मरीजों की देखभाल के लिए उत्तर और दक्षिण गोवा जिले में प्रत्येक में एक समर्पित बाल चिकित्सा अस्पताल स्थापित किया जाए।

डॉ काकोदकर ने कहा कि समिति ने यह भी सुझाव दिया कि वयस्कों के 50 प्रतिशत आईसीयू बिस्तरों को बाल चिकित्सा आईसीयू बिस्तर में परिवर्तित किया जाए। ।

उन्होंने कहा कि समिति ने तीसरी लहर के दौरान बच्चों के उपचार प्रोटोकॉल पर भी चर्चा की।

काकोदकर ने कहा, ‘‘गोवा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।’’

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गोवा में कोविड​​​​-19 मामलों की संख्या शुक्रवार तक 1,43,192 थी जबकि मृतक संख्या 2,302 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित