लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के खतरे के मद्देनजर गोवा कोविड-19 कार्य बल की आज होगी बैठक

By भाषा | Updated: December 24, 2021 10:54 IST

Open in App

पणजी, 24 दिसंबर देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते खतरे के मद्देनजर गोवा का कोविड-19 कार्य बल क्रिसमस और नये साल के जश्न के लिए जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों पर चर्चा करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक बैठक करेगा।

राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार देर रात संवाददाताओं को यह जानकारी दी और साथ ही पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। गौरतलब है कि क्रिसमस और नये साल के जश्न के अवसर पर गोवा में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी पक्षों को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती उपाय करने चाहिए ताकि राज्य में वायरस का संक्रमण न फैले।

सावंत ने कहा, ‘‘हालांकि गोवा में अब तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन त्योहारी सीजन के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है। कुछ राज्यों ने वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को देखते हुए रात का कर्फ्यू लगाया है। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि इस तरह के उपायों की जरूरत नहीं पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह