लाइव न्यूज़ :

गोवा : केजरीवाल ने आप की सरकार बनने पर टैक्सी, ऑटो संचालकों के लिए निकाय बनाने का वादा किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 15:40 IST

Open in App

पणजी, 17 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गोवा में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर टैक्सी और ऑटोरिक्शा संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक निकाय का गठन किया जाएगा।

गोवा दौरे के दूसरे दिन वास्को में टैक्सी संघों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि आप टैक्सी और ऑटोरिक्शा संचालकों का पूरा-पूरा ख्याल रखेगी।

आप नेता ने कहा कि टैक्सी और ऑटोरिक्शा पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण हैं और संचालकों को उनका कामकाज करने के लिए जरूरी मदद दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आप के सत्ता में आने पर अगर कोई टैक्सी या ऑटो चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो जाता है तो उसके इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लक्ष्य से राज्य के परिवहन विभाग में पारदर्शी प्रणाली लागू की जाएगी और सारा काम ऑनलाइन होगा।

टैक्सियों के लिए मीटर लगाना अनिवार्य करने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश के संबंध में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि टैक्सी संचालकों के सामने आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए आप इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो