लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार की सीजेडएमपी के लिए और छह माह की मांग वाली याचिका खारिज

By भाषा | Updated: October 14, 2021 14:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने तटीय क्षेत्र प्रबंधन योजना (सीजेडएमपी) को अंतिम रूप देने का समय छह महीने और बढ़ाने का आग्रह करने वाली गोवा सरकार की याचिका खारिज कर दी है।

हरित अधिकरण ने राज्य सरकार का आवेदन निरस्त करते हुये कहा है कि राज्य अपने कर्तव्य की चिंता किए बिना, इस तरह काम नहीं कर सकता है।

एनजीटी ने आगाह किया कि अगर सीजेडएमपी 31 दिसंबर, 2021 तक पूरा नहीं होता है, तो गोवा के संबंधित सचिव एक जनवरी, 2022 से इसके पूरा होने तक वेतन के हकदार नहीं होंगे।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति बृजेश सेठी की पीठ ने कहा कि यह पिछले 10 वर्षों से तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) विनियम, 2011 के अनुसार सीजेडएमपी को अंतिम रूप देने के आदेश का उल्लंघन है, जिससे कानून के मुताबिक, मामलों को नियमित नहीं किया जा रहा है।

पीठ ने सात अक्टूबर के आदेश में कहा कि पहले ही विलंब हो चुका है और अतिरिक्त समय देने का कोई कारण नजर नहीं आता। पीठ ने कहा ‘‘राज्य अपने दायित्व की परवाह किए बिना इस तरह काम नहीं कर सकता।’’

पीठ ने कहा ‘‘27 नवंबर 2019 को दिए गए आदेश के आधार पर यह व्यवस्था दी जा रही है । आदेश का पालन नहीं किया गया।’’

अधिकरण गोवा सरकार की उस अपील पर सुनवाई कर रहा था जिसमें सीजेडएमपी को अंतिम रूप देने के लिए फरवरी 2022 तक समय बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा