लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार नव-बौद्धों को आरक्षण देने वाला एक कानून लाने के संबंध में अध्ययन करेगी: सावंत

By भाषा | Updated: December 21, 2020 17:13 IST

Open in App

पणजी, 21 दिसम्बर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि सरकार यह निर्धारित करने के लिए एक अध्ययन करेगी कि क्या राज्य में नव-बौद्ध समुदाय को आरक्षण देने वाला एक कानून पेश किया जा सकता है।

केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने यहां एक बैठक के दौरान तटीय राज्य में इस तरह के कानून की मांग की। इसके बाद सावंत की यह टिप्पणी आई है।

दोनों नेताओं ने गोवा में अनुसूचित जातियों के लिए लागू की जा रही योजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान, बौद्ध धर्म में परिवर्तित अनुसूचित जनजातियों की एक बड़ी आबादी को लेकर चिंता व्यक्त की गई, जो कोई भी आरक्षण पाने में असमर्थ हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने राज्य के समाज कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि यह अध्ययन किया जाये कि क्या राज्य में नव-बौद्ध समुदाय को आरक्षण देने वाला एक कानून लाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार मुद्दे से संबंधित कानूनों का अध्ययन करेगी, ताकि गोवा विधानसभा में इसे (इस तरह का कानून) पारित किया जा सके।’’

अठावले ने कहा, ‘‘सावंत ने एक कानून लाने पर सहमति जताई है ताकि गोवा में रहने वाले (नव-बौद्ध) लाभान्वित हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू