लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार कोविड-19 से जान गंवाने वाले कमजोर तबके के लोगों के परिवारों को दो लाख रुपये देगी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:43 IST

Open in App

पणजी, 30 मई गोवा सरकार ने रविवार को कहा कि कमजोर तबके के लोगों या घर के कमाने वाले सदस्य की कोविड-19 से मौत पर वह परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा देगी।

राज्य के स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री अनाथ आधार योजना’ भी शुरू की जाएगी, जिसके तहत बेसहारा बच्चों को मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल देखभाल संस्थान में रहने वालों की उम्र भी बढ़ाकर 21 कर दी गयी है। वहीं, दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले ऐसे छात्रों को राज्य सरकार मुफ्त लैपटॉप मुहैया कराएगी।

सावंत ने कहा कि उनकी सरकार महामारी से निपटने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है और राज्य में संक्रमण दर तेजी से घट रही है।

उन्होंने कहा कि 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण तीन जून से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता, विभिन्न रोगों से ग्रस्त लोगों, रिक्शा-टैक्सी ड्राइवरों, दिव्यांग लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

एक प्रशासनिक फैसले की घोषणा करते हुए सावंत ने कहा कि कुछ कानूनी दस्तावेजों में गोवा, दमन एवं दीव का जिक्र रहता है, अब से उस पर केवल गोवा लिखा होगा और राज्य के विधि विभाग से इसके लिए कदम उठाने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण