लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार ने 30 जुलाई तक 18 से 44 वर्ष की पूरी आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य रखा: सावंत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:17 IST

Open in App

पणजी, चार जून गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने 30 जुलाई तक 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग की पूरी आबादी का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए टीकाकरण के लिए पात्र नागरिकों से सहयोग करने और टीका लगवाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि जो लोग टीकाकरण के लिए पात्र हैं, वे खुद को टीका लगवाएं। गोवा सरकार ने 30 जुलाई तक 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग की पूरी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।’’

सावंत ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि गोवा 100 प्रतिशत टीकाकरण (18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए) पूरा करने वाला देश का पहला राज्य हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने बृहस्पतिवार को दो साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया था। मैंने एक समीक्षा की थी और पाया था कि इस श्रेणी के तहत केवल 1,300 लोगों ने खुद को टीका लगवाया था।’’

सावंत ने कहा कि राज्य सरकार ने अब प्राथमिकता समूहों के तहत टीकाकरण का दायरा बढ़ा दिया है, जिसमें पांच साल तक के बच्चों के माता-पिता को शामिल किया गया है।

सात जून को समाप्त होने वाले राज्यव्यापी कर्फ्यू के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस बारे में निर्णय लेने के लिए छह जून को एक समीक्षा बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्फ्यू पर फैसला करने से पहले हम स्थिति का जायजा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए