लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में फिर से जान फूंकने के लिए केन्द्र से मांगी मदद

By भाषा | Updated: February 4, 2021 12:29 IST

Open in App

पणजी, चार फरवरी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के कारण प्रभावित हुए पर्यटन क्षेत्र में फिर से जान फूंकने के लिए केन्द्र से आर्थिक सहायता मांगी है।

सावंत ने पत्रकारों को बुधवार को बताया कि उन्होंने पर्यटन क्षेत्र की मदद करने के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखा है। राज्य में सबसे अधिक राजस्व इसी क्षेत्र से आता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी के कारण पर्यटन जगत काफी प्रभावित हुआ है और उसमें फिर से जान फूंकने के लिए केन्द्र के मदद की दरकार है।’’

केन्द्र से कितनी राशि की आर्थिक मदद मांगी गई है, इसके बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी नहीं दी ।

सावंत ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि केन्द्र सरकार हमारी मांग पर गौर करेगी।’’

उन्होंने कहा कि खनन उद्योग के बंद होने से भी राज्य का राजस्व प्रभावित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?