लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार ने कोविड-19 कर्फ्यू 12 जुलाई तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 23:24 IST

Open in App

पणजी, चार जुलाई गोवा सरकार ने कोविड-19 के प्रसार पर रोक लगाने के लिए रविवार को वर्तमान में जारी राज्यस्तरीय कर्फ्यू 12 जुलाई तक बढ़ा दिया, लेकिन सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोहों, विवाहों और अन्य सभाओं में 100 लोगों के शामिल होने या स्थल क्षमता के 50 प्रतिशत तक की अनुमति दी।

हालांकि, राज्य में कसीनो 12 जुलाई तक बंद रहेंगे।

सरकार ने कर्फ्यू बढ़ाने की घोषणा के लिए जारी एक अधिसूचना में कहा, ‘‘सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक समारोहों, विवाह और अन्य सभाओं को 100 लोगों या कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ अनुमति है।’’

पहली बार नौ मई को लगाए गए कर्फ्यू को समय-समय पर गोवा में संक्रमण के मामलों की संख्या को देखते हुए बढ़ाया गया है। पिछला विस्तार पांच जुलाई तक था।

अधिसूचना में कहा गया है कि कर्फ्यू अवधि के दौरान इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम, कम्युनिटी हॉल या इसी तरह के स्थान, रिवर क्रूज़, वाटर-पार्क, एंटरटेनमेंट पार्क, जिम, स्पा, मसाज पार्लर, सिनेमा हॉल, थिएटर और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

अधिकारियों से पूर्व अनुमति लेने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं को छोड़कर, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान भी छात्रों के लिए बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे