लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार की समिति नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अगले साल मार्च तक अंतिम रिपोर्ट सौपेगी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 16:56 IST

Open in App

पणजी, 21 नवंबर गोवा में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 को लागू करने का खाका तैयार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित समिति अगले साल मार्च में अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और शिक्षाविद लक्ष्मीकांत पारसेकर 27 सदस्यीय समिति का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनईपी को लागू करने के लिए रोडमैप पर स्वतंत्र रूप से काम करने के लिए पांच विशेषज्ञ समूह बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि समूह इस महीने के आखिरी तक अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे जिसके बाद समिति अंतिम रिपोर्ट पर फैसला करने के लिए बैठक करेगी और यह रिपोर्ट मार्च 2021 तक सौंपी जाएगी।

पारसेकर ने कहा कि एनईपी के तहत शिक्षा को प्राथमिक स्तर से लेकर डॉक्टरेट तक छह चरणों में विभाजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि संभवत: समिति आगामी शैक्षणिक सत्र में हर चरण के पहले साल को लागू करने की सलाह देगी ताकि पूरी नीति को अगले चार से पांच साल में लागू किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि एनईपी-2020, 34 साल पुरानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1984 का स्थान लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू