लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार ने फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों की शूटिंग रद्द की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:11 IST

Open in App

पणजी छह मई गोवा की मनोरंजन सोसाइटी (ईएसजी) ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों की शूटिंग को दी गयी सभी प्रकार की अनुमति को बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया।

ईएसजी गोवा सरकार की नोडल एजेंसी है जिसके पास राज्य में व्यावसायिक शूटिंग को अनुमति देने का अधिकार है।

ईएसजी के उपाध्यक्ष सुभाष फलदेसाई ने पीटीआई भाषा को बताया कि देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों के कारण मुंबई और चेन्नई के कई फिल्म और टेलीविजन धारावाहिक निर्माताओं ने अपनी-अपनी शूटिंग गोवा में शुरू कर दी थी।

फलदेसाई ने कहा कि जब तक राज्य में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है तब तक गोवा में फिल्मों की शूटिंग की सभी प्रकार की अनुमति को रद्द किया जाता है।

उन्होंने कहा, " हम राज्य की किसी भी सार्वजनिक और निजी संपत्ति के क्षेत्र में फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग की अनुमति नहीं देंगे।"

स्थिति सामान्य होने के बाद ईएसजी अपने फैसले की समीक्षा करेगा।

गोवा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,496 नए मामले सामने आए थे जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1,04,398 पहुंच गयी थी जबकि इस दौरान 71 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1443 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह