लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार ने कोविड-19 के कारण अनाथ हुए छात्रों का आंकड़ा मांगा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 14:47 IST

Open in App

पणजी, पांच जून गोवा में शिक्षा विभाग ने शनिवार को राज्य में संबद्ध अकादमिक संस्थानों से उन छात्रों का ब्योरा मांगा है जो कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता में से एक को अथवा दोनों को खो चुके हैं।

शिक्षा निदेशक डी आर भगत ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया और संस्थानों को ऐसे छात्रों का आंकड़ा संकलित करने तथा सोमवार तक इसे विभाग में जमा कराने को कहा है।

परिपत्र के अनुसार, ‘‘हाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते कई बच्चे अनाथ हो गये हैं। महामारी के कारण कई बच्चे अनाथ हो गए हैं या अपने माता-पिता में से किसी एक को खो चुके हैं।”

परिपत्र में कहा गया है, ‘‘सेवा प्रदाताओं के लिए संस्थान में बच्चों को मनोवैज्ञानिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जरूरतों के साथ मदद पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नयी दिल्ली में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विभाग को ‘बाल स्वराज पोर्टल’ पर यह सूचना अपलोड करने को कहा है।’’

गोवा में शुक्रवार शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,58,423 मामले आये थे जबकि राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 2,727 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल