लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार ने 18-44 आयु वर्ग के लिए 'टीका उत्सव 3.0' की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:13 IST

Open in App

पणजी, नौ जून गोवा सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि वह 18-44 आयु वर्ग की अधिकतम आबादी को टीका लगाने के लिए राज्य में "टीका उत्सव 3.0" का आयोजन करेगी।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से कहा, “टीका उत्सव 3.0 के माध्यम से, हम राज्य में 18-44 आयु वर्ग के सभी लोगों को टीका लगाने में सक्षम होंगे। हमने विगत में आयोजित किए गए टीका उत्सवों के लिए अच्छी प्रतिक्रिया देखी है।’’

राज्य सरकार ने इससे पहले सभी पंचायतों और नगर परिषदों को शामिल करते हुए दो "टीका उत्सव" आयोजित किए हैं।

सावंत ने कहा कि विपक्षी दल टीका उत्सव की "अनावश्यक रूप से" आलोचना कर रहे थे, जबकि जनता से इन उत्सवों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही थी।

मुख्यमंत्री ने इन खबरों को खारिज किया कि राज्य सरकार ने 22 करोड़ रुपये की ‘आइवरमेक्टिन’ गोलियां खरीदी हैं, जिसे अब छोड़ना होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के इलाज के लिए ‘आइवरमेक्टिन’ के उपयोग को अब निलंबित कर दिया है।

‘आइवरमेक्टिन’ गोलियां पहले गृह-पृथक-वास किट का हिस्सा थीं और तब इसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए