लाइव न्यूज़ :

गोवा: जीएफपी नेता ने ममता बनर्जी की तुलना मां दुर्गा से और भाजपा सरकार की ‘भस्मासुर’ से की

By भाषा | Updated: October 17, 2021 16:03 IST

Open in App

पणजी, 17 अक्टूबर गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के एक नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना मां दुर्गा से करके विवाद खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा रूपी ममता बनर्जी तटीय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की ''भस्मासुर’’ सरकार का नाश करेंगी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनकी इस टिप्पणी की निंदा की है।

जीएफपी के कार्यकारी अध्यक्ष किरण कांडोलकर ने शनिवार को कहा कि गोवा को पश्चिम बंगाल से ‘दुर्गा’ को लाना होगा, जो इस ‘भस्मासुर’ भाजपा सरकार का नाश करेंगी। उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि जीएफपी की अगले साल गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में बात चल रही है।

इस टिप्पणी के बारे में मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, ‘‘गोवा की जनता इस तरह की तुलना को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। आप देवी शांतादुर्गा की तुलना किसी इंसान...ऐसे इंसान से नहीं कर सकते, जिसने पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणामों के बाद महिलाओं पर अत्याचार किए।’’

सावंत ने बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि लोगों ने देखा है कि कैसे उन्होंने तथा पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) ने ‘‘पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे आने के बाद लोगों की निर्दयता से हत्या की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा