लाइव न्यूज़ :

तृणमूल के साथ गठबंधन करने से पहले जनता के मूड को परख रही गोवा फॉरवर्ड पार्टी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:41 IST

Open in App

पणजी, 25 अक्टूबर गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने सोमवार को कहा कि अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी, तृणमूल कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन के प्रभाव की समीक्षा कर रही है। सरदेसाई ने यह भी कहा कि फिलहाल कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। गोवा में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने गोवा में पहली बार चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। सरदेसाई ने पीटीआई-भाषा से कहा कि जीएफपी गोवा और गोवा के लोगों के प्रति अपनी विचारधारा की कुर्बानी नहीं देगी।

उन्होंने कहा, “अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करने वाली एजेंसी आईपैक के साथ जीएफपी की बातचीत धीमी हो गई है। जीएफपी का तृणमूल के साथ कोई संपर्क नहीं रहा लेकिन हम रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मिले थे। हम किसी प्रकार के गठजोड़ के बारे में सोच रहे हैं लेकिन अभी हम लोगों की भावनाओं को जानने का प्रयास कर रहे हैं। जनभावना मायने रखती है।”

सरदेसाई ने कहा कि तृणमूल और जीएफपी के बीच संभावित गठबंधन का प्रभाव क्या होगा इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बातचीत कर समीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे