लाइव न्यूज़ :

गोवा : पूर्व मंत्री सोमनाथ जुवारकर का कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन

By भाषा | Updated: April 21, 2021 10:49 IST

Open in App

पणजी, 21 अप्रैल गोवा के पूर्व मंत्री सोमनाथ जुवारकर का कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जुवारकर 74 साल के थे।

सूत्रों ने बताया ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जुवारकर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।’’

जुवारकर ने कांग्रेस के टिकट पर 1989 से 2002 तक पणजी के समीप तालीगाओ विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

जुवारकर ने राज्य में प्रतापसिंह राणे और फ्रांसिस्को सरदिन्हा की अगुवाई वाली सरकारों में नागरिक आपूर्ति, सहकारी और परिवहन मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमनाथ जुवारकर के निधन पर शोक जताया है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा उनके परिवार को यह दुख बर्दाश्त करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे