लाइव न्यूज़ :

गोवा : पूर्व भाजपा विधायक महादेव नाइक आप में शामिल

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:45 IST

Open in App

पणजी, छह अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के पूर्व विधायक महादेव नाइक, आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। तटीय राज्य में विधानसभा चुनाव से एक साल पहले पार्टी में शामिल हुए नाइक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नीत संगठन वर्तमान में एकमात्र जन केंद्रित पार्टी है।

नाइक लक्ष्मीकांत पालसेकर सरकार में उद्योग, कपड़ा एंव जूट, सामाजिक कल्याण, सहयोग एवं हस्तशिल्प मंत्री थे और 2009 से 2012 के बीच शिरोदा से विधायक भी थे।

उन्होंने शुक्रवार को कहा, “गोवा में फिलहाल आप ही एकमात्र जन केंद्रित पार्टी है। यह पार्टी कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन जांच केंद्र स्थापित कर और अपने ‘ऑक्सीमित्र’ अभियान के जरिए गोवा वासियों की मदद कर रही थी। भाजपा उस वक्त कहां थी?” साथ ही कहा कि वह अगले साल यहां चुनाव में सत्ता में आने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने के आप के वादे से भी प्रभावित हैं।

नाइक ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आप 2022 में राज्य में विधानसभा चुनाव जीतेगी।

वह आप के गोवा संयोजक राहुल म्हांब्रे, दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन और आतिशी की उपस्थिति में दिल्ली में एक कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया